29 Mar 2024, 13:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली: तैमूर नगर में पुलिस और बांग्लादेशी गैंग के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2018 11:03AM | Updated Date: Nov 24 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के तैमूर नगर में बीती रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी नागरिकों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच ने गैंग के पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर राम गोपाल नायक बतया कि शुक्रवार देर रात तैमूर नगर इलाके में पुलिस और बदामाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
जिसमें एक गैंग के पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भार्ती करया गया है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि गैंग देश के अलग-अलग हिस्सों में लूट की वारदातों में शामिल था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले भी तैमूर नगर इलाके में पहले भी बांग्लादेशी अपराधियों को सक्रिय होने की खबर सामने आज चुकी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »