20 Apr 2024, 14:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर हमला, नाराज रेलकर्मियों ने फैंके गमले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 9:58AM | Updated Date: Nov 17 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को लखनऊ भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यह विरोध किसी और का नहीं बल्कि रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा ही किया गया। गोयल पर रेलवे यूनियन के एक कार्यक्रम में नाराज कर्मचारियों ने हमला किया है। इसके अलावा विरोध में कर्मचारियों ने 'रेल मंत्री मुर्दाबाद' के नारे लगाए और उनके सामने गमले फेंके।

जिससे उन्हें मामूली चोट आई और वह सिर सहलाते हुए देखे गए। इस गमले से उनके सुरक्षाकर्मी पंकज शुक्ल को भी चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार लोगों को संबोधन के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि यूनियन लोगों को गुमराह कर रही है और यह युवाओं को गलत राह पर ले जा रही है।गोयल के इस बयान के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया औऱ यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

हालात गंभीर होते देख सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को वहां से बाहर निकालने के लिए कार तक पहुंचाया। लेकिन मुसीबत ने मंत्री का पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। नाराज कर्मियों ने रेल मंत्री की कार का शीशा तक तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीयूष गोयल ने रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर टिप्पणी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »