19 Apr 2024, 18:13:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्यार की बात करने का दावा करने वाली कांग्रेस को मध्यप्रदेश में आता है सिर्फ गुस्सा : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 7:05PM | Updated Date: Nov 16 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनाव प्रचार के तहत अपनी पहली सभा में कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस संसद में बार-बार कहती है कि वो प्यार की बात करती है, उसे मध्यप्रदेश में गुस्से के सिवा कुछ नहीं आ रहा। शहडोल जिले से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए श्री मोदी ने कांग्रेस की कथनी-करनी में फर्क होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में बार-बार कहती है कि वो सिर्फ प्रेम की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरी ओर मध्यप्रदेश में उन्हें बताया गया है कि यहां कांग्रेस को सिर्फ गुस्सा आ रहा है।

मोदी ने कांग्रेस पर 'झूठ का कारोबारी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा के मीडिया के जागरुक होने के कारण अब कांग्रेस का झूठ एक या दो घंटे से ज्यादा समय नहीं चल पाता। नोटबंदी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण कांग्रेस की चार पीढियों से जमा धन नष्ट हो गया, इसी के चलते दो साल बाद भी पार्टी 'रो' रही है और संभल नहीं पा रही। इस आदिवासीबहुल जिले में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश के जिन-जिन प्रांतों में आदिवासी ज्यादा हैं,

वहां-वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और झारखंड का उदाहरण भी दिया। मोदी ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करने के लिए है। जनता कांग्रेस के 50 साल से भी ज्यादा समय के शासनकाल और भाजपा के 15 सालों का परिणाम देख कर मतदान करे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार की जम कर प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार काम कर रही है और इसलिए लोगों के मन में विश्वास पैदा हो रहा है। सभा में श्री मोदी के नाम के नारे भी लगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »