पुणे। जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। रात का तापमान पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा। इसके साथ ही उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
न्यूनतम तापमान पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश ,सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पूर्व मध्य प्रदेश के मांडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में पश्चिम मध्य और पूर्वी मध्य तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है जो 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक पहुंच सकती है। इन इलाकों में समुद्री हलचल काफी तेज होंगी इसलिए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और जो लोग समुद्र में मछली पकडऩे के लिए गये हुए हैं उन्हें तट पर वापस आने की सलाह दी गयी है।
दरअसल गाजा तूफान के कारण के कारण ये कदम उठाया गया है। तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के समुद्र में मछली पकडऩे के लिए रोक लगायी गयी है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और लक्षद्वीप में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा।