29 Mar 2024, 14:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 घंटे में तेज होगा चक्रवात तूफान 'गाजा', 30000 राहतकर्मी तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 2:56PM | Updated Date: Nov 13 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान गाजा के आज भयावह रूप लेने की संभावना है। आज गाजा की वजह से आंध्र और तमिलनाडु के तट पर भयंकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तूफान को लेकर राज्‍य सरकारें हरकत में आ गई हैं। तमिलनाडु सरकार ने प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए 30000 से अधिक राहत एवं बचाव कर्मियों को तैनात किया है। 
 
मौसम विभाग ने कल शाम को बताया था कि उसके अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवात तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। संवाददाताओं से बात करते हुए क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात को औसत जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »