29 Mar 2024, 07:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिग्नेचर ब्रिज विवाद में केजरीवाल अौर अमानतुल्लाह के खिलाफ दर्ज हुई FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2018 5:17PM | Updated Date: Nov 10 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान हुआ विवाद सियासी मंच से पुलिस थानों तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य एन. डी. गुप्ता ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

इस एफआईआर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी दर्ज है। वहीं, दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जान को खतरा पैदा करने के लिए तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में दिल्ली पुलिस के विफल रहने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के सामने संज्ञेय अपराध होने के बावजूद उन्होंने शिकायत दर्ज करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद घटना के चश्मदीद गुप्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। बताया गया कि चार नवंबर को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव में मनोज तिवारी ने आप के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और बीच-बचाव करने वाले एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर उन्होंने घूंसा मारा। 

ब्रिज के उद्घाटन समारोह के दिन एक तरफ जहां मनोज तिवारी की दिल्ली पुलिस के अफसरों के अलावा आप कार्यकर्ताओं से झड़प हुई थी, तो वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान मनोज तिवारी को धक्का देते दिखाई दिए थ।सूत्रों ने बताया कि अमानतुल्लाह के खिलाफ आईपीसी की 6 धाराओं 323 (मारपीट करना), 506 (जान से मारने की धमकी देना), 308 (चोट पहुंचाना), 120क्च (आपराधिक षडय़ंत्र रचना), 341 (रास्ता रोकना) और 34 (कामन इंन्टेशन) के तरह मामले दर्ज किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »