29 Mar 2024, 18:12:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारी नियुक्त किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 3:00AM | Updated Date: Mar 31 2015 3:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुजरात में पदाधिकारियों की एक नई टीम आज बनाई। भाजपा शासित इस राज्य में पार्टी दो दशक से अधिक समय से सत्ता से दूर है। इस टीम में सात उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और एक कोषाध्यक्ष हैं। नए महासचिवों में दीपक अमीन, लालजी देसाई, इकबाल पटेल और निशित व्यास शामिल हैं। व्यास को प्रवक्ता बनाया गया है। मौलिन वैष्णव, राघवजी पटेल, कुंवरजी बावलिया, जीतूभाई पटेल, चंद्रिकाबेन चूड़ासामा, लाखाभाई भरवाड और महेंद्र सिंह सुरैया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »