28 Mar 2024, 19:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, दिया बेटी ईशा की शादी का कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 4:44PM | Updated Date: Nov 5 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपेश्वर। उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल को अपनी बेटी ईशा के विवाह का निमंत्रण अर्पित किया। अंबानी सोमवार को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट हेलीकाप्टर से बदरीनाथ हैलीपैड पहुंचे। जहां से कार द्वारा बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।
 
उन्होंने पूजा अर्चना के बाद भगवान नारायण के चरणों में अपनी बेटी का पहला निमंत्रण अर्पित किया। धाम में करीब पौन घंटे धाम में रहने के बाद 9 बजकर 30 मिनट पर हैलीकाप्टर से देहरादून को रवाना हो गये। बता दें कि, उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक-एक करके अपने तीनों बच्चों की शादी करने जा रहे हैं। बेटी ईशा अंबानी दिसंबर में मंगेतर आनंद पीरामल से शादी करने जा रही हैं। ईशा और आनंद 12 दिसंबर मुंबई में शादी रचाएंगे। यह घोषणा दोनों के फैमिली मेंबक्स कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »