29 Mar 2024, 20:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टिकट को लेकर एक-दूसरे से भिड़े दिग्विजय-ज्योतिरादित्य सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 4:12PM | Updated Date: Nov 1 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले उम्मीदवारों के अंतिम चयन पर राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता मौजूद रहे। केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार रात हुई बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी कहासुनी हो गई। 
 
दरअसल,यह बैठक राहुल गांधी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में भिड़ गए। शुरुआती बहस कुछ ही देर में तीखी नोक-झोंक में बदल गई। दोनों में काफी समय तक तू-तू-मैं-मैं भी चलता रहा और यह सब कुछ राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ।
 
बता दें कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं में विवाद इतना बढ़ गया कि इसे सुलझाने के लिए पार्टी को 3 सदस्यीय समिति का गठन करना पड़ा। इस तीन सदस्यीय समिति में अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल शामिल हैं। इन तीनों ने रात करीब 2.30 विवाद को सुलझाने के लिए बैठक ली। फिर भी मामला नहीं सुलझ सका तो आज सुबह करीब 9 बजे से ही बैठक जारी है। पार्टी की ओर से सभी नेताओं को इस विवाद पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया है। बतादें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 9 नवंबर तक चलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »