28 Mar 2024, 15:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोलकाता एयरपोर्ट पर कतर एयरवेज से टकराया पानी का टैंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 3:32PM | Updated Date: Nov 1 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब उड़ान भरने जा रहा एयरक्राफ्ट से एक वाटर टैंकर टकरा गया। घटना गुरुवार सुबह की है। जब वाटर टैंकर एयरक्राफ्ट से टकराया उस समय 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग ढाई बजे यह हादसा हुआ।
 
अधिकारी के अनुसार, कतर एयरवेज का यह एयरक्राफ्ट दोहा के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला था, तभी एक वॉटर टैंकर ने प्लेन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एयरक्राफ्ट को तत्काल ग्राउंड पर वापस उतारा गया और निरीक्षण किया गया। सभी यात्रियों को प्लेन से नीचे उतारा गया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सभी 103 यात्री सुरक्षित है। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि घटना के दौरान कुछ यात्री घबरा गए थे। अब यात्रियों को शुक्रवार की सुबह तीन बजे रवाना किया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वॉटर टैंकर में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी और उसके ब्रेक काम नहीं कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »