29 Mar 2024, 16:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत को मिले सबसे ऊंचे 'सरदार' - पीएम ने किया 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 12:10PM | Updated Date: Oct 31 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के मौके पर आज ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया। पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है। नर्मदा डैम के पास केवडिया में ये प्रतिमा बनाई गई है। इसे बनाने में चार साल का वक्त लगा और करीब तीन हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गये।
 
आज पारंपरिक तौर पर इस प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवडिया में थोड़ी देर पहले वैली ऑफ फ्लावर का उद्घाटन किया। पीएम टेंट सिटी का शुभारंभ करने के बाद सरदार की प्रतिमा का अनावरण किया। मोदी ने यहां पहुंचने से कुछ घंटे पहले ट्वीट किया, ‘‘सरदार पटेल की जयन्ती के मौके पर, ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। नर्मदा के तट पर स्थित यह प्रतिमा महान सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »