23 Apr 2024, 20:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर हुए बीजेपी में शामिल, अमित शा‍ह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 3:45PM | Updated Date: Oct 28 2018 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व चीफ माधवन नायर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को उन्होंने पार्टी जॉइन किया। जी. माधवन नायर केरल के तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने 1966 में केरल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ग्रहण की और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 
अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग के रूप में अपने छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 25 सफल मिशन उपलब्धियां हासिल की. साल1998 में उन्हें पद्म भूषण और 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। एक वेबसाइट से बातचीत में नायर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि अमित शाह ने औपचारिक रूप से शनिवार को उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »