24 Apr 2024, 22:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कनाडा से करवाचौथ मनाने आई महिला धोखाधड़ी में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 11:38AM | Updated Date: Oct 28 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही एक महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नताशा राजपूत के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला कनाडा से सिर्फ करवाचौथ मनाने के लिए दिल्ली आई थी। पुलिस को महिला की तलाश बीते लंबे समय से थी, लिहाजा पुलिस को जैसे ही सूचना मिली की महिला दिल्ली आ रही है उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नताशा राजपूत एचआर मैनेजर के रूप में काम करती हैं और बीते लंबे समय से भारत से भागकर कनाडा में रह रही थी। नताशा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी निकाला हुआ था।
 
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नताशा अपने पति इंद्रवीर बोहरा के साथ कनाडा से दिल्ली करवा चौथ मनाने के लिए आ रही थी। शुक्रवार देर रात वह पति के साथ एयरपोर्ट पर उतरी थी। नताशा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में नताशा की पहचान होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने नोएडा पुलिस को उसकी सूचना दे दी। जिसने नताशा को हिरासत में ले लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »