28 Mar 2024, 17:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दूसरे चरण में 72 सीटों पर 1 नवंबर नामांकन करेंगे बीजेपी प्रत्याशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 6:23PM | Updated Date: Oct 26 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। दूसरे चरण में 72 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी 72 प्रत्याशी 1 नवंबर को एक साथ नामांकन भरेंगे। आज प्रत्याशियों की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में स्टार प्रचारकों की जरूरतों और कार्यक्रमों के मुताबिक वक्त तय करने को लेकर विचार किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि आज की बैठक में मिशन 65 को पूरा करने को लेकर चर्चा हुई है।

27 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, वहीं 29 को 18 विधानसभाओं में स्टार प्रचारक और प्रदेश के नेता अलग-अलग विधानसभाओं पर चुनावी सभा लेंगे। 27 से 30 अक्टूबर तक भाजपा का घर- हर घर कार्यक्रम के तहत घरों में भाजपा का झंडा लगाया जायेगा।वहीं एक से चार नवंबर तक प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। वहीं 4 नवंबर को कमल दीवाली मनाई जाएगी, जिसके तहत घरों में कमल रंगोली बनाई जाएगी। 9 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सभी 72 विधानसभा में होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »