25 Apr 2024, 09:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीबीआई विवाद पर बोले अखिलेश - मोदी सरकार के तोते उड़ गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 4:23PM | Updated Date: Oct 26 2018 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई में मचे घमासान पर कहा कि जिस संस्था के नाम पर लोगों को डराया जाता था, उससे सरकार डर गई। सरकार के तोते उड़ गए हैं। किसी भी सरकार को संस्थाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। देश की एक-एक संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है। हमें भी डराया गया, हम भी सीबीआई क्लब में थे, पर हम साफ सुथरे निकल गए। हमसे कहा गया,नदी किनारे मत दिखना, हम तो गए ही नहीं नदी किनारे।
 
यह बातें उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने रफेल डील पर कहा कि अगर सवाल उठे हैं तो भाजपा को सच्चाई के साथ सामने आना चाहिए। जिसका दामन ज्यादा साफ होता है, उस पर छीटें ज्यादा दिखाई देते हैं। इस मामले में सपा ने जेपीसी की मांग की है। पता चला है कि रफेल पहले दो पायलेट से चलने वाला था, अब उसे एक पायलट वाला बना दिया है। इसका जवाब कौन देगा? पार्टी के एक विधायक (शिवपाल यादव) के नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा ऐसा कोई ऐसा कार्य नहीं करेगी, जिससे अन्याय दिखाई दे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »