23 Apr 2024, 18:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार में सीटों के बटवारे को लेकर आज अमित शाह से मिलेंगे नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 2:01PM | Updated Date: Oct 26 2018 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2019 के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच बिहार में लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा होगी। बिहार से लोकसभा के लिए कुल 40 सांसद आते हैं।
 
2014 के आम चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने ज्यादातर सीटों पर कब्जा किया था। उस समय भाजपा और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन नहीं था। 2014 के आम चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे जबकि 6 पर उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी और 2 पर आरएसएलपी के सांसद जीते थे। जनता दल यूनाइटेड को 2, राष्ट्रीय जनता दल के 4 और कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीत पाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »