29 Mar 2024, 04:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नई पार्टी बनाएंगे प्रवीण तोगड़ि‍या, खुद लड़ेंगे चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:40PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डॉ. प्रवीण तोगड़ि‍या नई पार्टी बनाएंगे। राम मंदिर आन्दोलन को धार देने के लिए अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़ि‍या ने मंगलवार को अयोध्या में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। साथ ही खुद चुनाव लड़ने की भी बात कही। मंगलवार को अयोध्या में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए तोगडिय़ा ने कहा कि एक महीने बाद दिल्ली में नई पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। 
तोगडिय़ा ने अबकी बार हिंदू सरकार का नारा देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी की सरकार बनने के तीन माह के भीतर ही अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण का शुरू होगा। साथ ही अल्पसंख्यक जनसंख्या नियंत्रण पर कानून भी बनेगा। उन्होंने एक बूथ 25 यूथ का भी नारा दिया। तोगडिय़ा ने खुद भी चुनाव लडऩे की बात कही।
 
तोगडिय़ा ने अन्य हिंदू संगठनों को भी नई पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया। तोगडिय़ा के खास सूत्रों के मुताबिक प्रवीण तोगडिय़ा की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता पार्टी हो सकता है। प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा है कि वे राम मंदिर नहीं, तो वोट नहीं आंदोलन को खत्म करने वाले नहीं हैं। अबकी बार हिंदुओ की सरकार बनेगी। जल्द ही इस पर फैसला होगा कि किसे वोट देना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता के सामने एक नया विकल्प देना है। उन्होंने कहा कि जो भी राम मंदिर निर्माण की बात करेगा, वोट उसी को मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »