16 Apr 2024, 23:49:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर राजनाथ सिंह, सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 9:47AM | Updated Date: Oct 23 2018 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-एवं कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा करेंगे। समझा जाता है कि गृह मंत्री राज्य में हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में नागरिकों के मारे जाने के बाद की स्थितियों का जायजा लेंगे। 
 
अधिकारियों के मुताबिक गृहमंत्री इस दौरे के बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पुलिस तथा सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान वह खासतौर पर घाटी और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री के जम्मू-कश्मीर के दौरे से एक दिन पहले पाकिस्तानी बैट हमले में तीन जवान शहीद हो गए।
 
 
राज्य में स्थानीय एवं पंचायत चुनावों के बाद राजनाथ सिंह की यह यात्रा काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है। राज्य की दो बड़ी मुख्य पार्टियों पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) ने चुनाव का बहिष्कार किया था। जबकि इन चुनावों में भाजपा को जबर्दस्त कामयाबी मिली। भाजपा ने इस बार आतंकवाद से प्रभावित इलाके दक्षिण कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल की। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है। गत जून में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य में भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »