16 Apr 2024, 23:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में आज पेट्रोल पंप हड़ताल पर, ऑटो-टैक्सी भी नहीं चलेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 9:53AM | Updated Date: Oct 22 2018 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी पंप आज बंद हैं, जिस वजह से यात्रियों और वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने से इनकार किए जाने के विरोध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर मंगलवार 5 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। पेट्रोल और सीएनजी पंप की हड़ताल के बीच आज दिल्ली के ऑटो-टैक्सी वाले भी हड़ताल पर रहेंगे।
 
सीएनजी की कीमतों में बढोत्तरी को लेकर ऑटो वाले हड़ताल पर हैं जबकि टैक्सी वालों ने निजी कैब को लेकर बनाई गई नीति के खिलाफ यह बंद बुलाया है। ऑल इंडिया टूर ऐंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और संयुक्त संघर्ष समिति के इंद्रजीत सिंह ने कहा, 'संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा एक दिन के लिए चक्का जाम किया जाएगा क्योंकि सरकार हमारी शिकायतें नहीं सुन रही। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर सरकार की गलत ट्रांसपॉर्ट नीतियों और कैब एग्रीगेटर्स द्वारा कम किराया लेने के कारण रोजगार गंवा रहे हैं।' 
 
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल शर्मा ने हड़ताल को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है, 'आज सुबह से दिल्ली की सड़कों और DTC और कलस्चर की सभी बसें गायब, हड़ताल का असर 100%। दिल्ली के सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आज हड़ताल पर। सरकार को हड़ताली कर्मचारियों की मांगें तुरंत मान लेनी चाहिए।'
 
वहीं डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा, 'केंद्र सरकार ने 4 सितंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क सहित 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने अपने वैट (मूल्य वर्धित कर) में भी इतनी ही कटौती कर जनता को पांच रुपए तक राहत दी थी।' 
 
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पंपों की हड़ताल के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पेट्रोल पंप मालिकों ने हमें निजी तौर पर बताया है कि यह एक बीजेपी प्रायोजित हड़ताल है, जो सक्रिय रूप से तेल कंपनियों द्वारा समर्थित है।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »