29 Mar 2024, 13:50:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 2:25PM | Updated Date: Oct 17 2018 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र एवं राजस्थान के विधायक मानवेन्द्र सिंहे ने बुधवार को बीजेपी को झटका देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। राजस्थान के मारवाड़ इलाके में खासा प्रभाव रखने वाले जसवंत के परिवार का बीजेपी से अलग होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनकी उपस्थिति में मानवेन्द्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मानवेंद्र के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह, जीवंत सिंह के दूसरे बेटे भूपेन्द्र सिंह और जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कवर ने कांग्रेस की सदस्यता ली।  इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तथा पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। 
 
गौर हो कि मानवेंद्र सिंह ने पिछले महीने बाड़मेर के पचपदरा की स्वाभिमान रैली में मानवेंद्र सिंह ने 'एक ही भूल कमल का फूल' कहकर बीजेपी का दामन छोड़ दिया था, जिसके बाद से उनकी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »