29 Mar 2024, 17:37:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सबरीमाला मंदिर जा रहीं महिलाओं को वापस भेजा, तनाव के हालात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:59AM | Updated Date: Oct 17 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरूवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है तनाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यहां महिलाओं को प्रवेश नहीं देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्वामी अयप्पा के दर्शन के लिए महिला श्रद्धालु जुटने लगीं हैं। मंदिर परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन और तनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
सबरीमाला मंदिर में सभी लड़कियों और महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मंदिर के द्वार आज खुलने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने हैं।
 
इस बीच, भगवान अयप्पा की सैकड़ों महिला भक्तों ने निलक्केल में कई वाहनों को रोककर चेक किया। इस दौरान वे मासिक धर्म की उम्र वाली महिलाओं को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया है। मंदिर परिसर से करीब 20 किलोमीटर दूर निलक्कल बेस कैंप में भगवान अयप्पा के बहुत सारे भक्त ठहरे हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »