28 Mar 2024, 14:10:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-पाक सीमा पर जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 4:44PM | Updated Date: Oct 14 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के जवानों के साथ भारत-पाकिस्तान की बेहद संवेदनशीलता सीमा पर दशहरा मनाएंगे और बीकानेर में शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार का कोई बड़ा मंत्री भारत पाकिस्तान की सीमा पर शस्त्र पूजा या हथियारों की पूजा करेगा। सीमा पर पाक के साथ भारत ने कई बार लड़ाई लड़ी है।
 
गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ 19 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाएंगे। बीएसएफ राजस्थान के बीकानेर में तैनात है। सिंह बॉर्डर आउट पोस्ट पर शस्त्र पूजा करेंगे। शस्त्र पूजा दशहरे के त्योहार का एक हिस्सा होता है। इसे भगवान राम की रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »