19 Apr 2024, 18:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भगवान विष्णु के 11वें अवतार हैं PM नरेंद्र मोदी : BJP प्रवक्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 10:36AM | Updated Date: Oct 13 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के एक भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का ‘ग्यारहवां अवतार’ बताया है जिसका विपक्ष ने मजाक उड़ाया और कांग्रेस ने देवताओं का ‘अपमान’ करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘‘सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं।’
 
एक मराठी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है।’ वाघ पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि यह देवताओं का ‘अपमान’ है। उन्होंने कहा, ‘यह (वाघ द्वारा) खोयी गयी राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिश भी है। मुझे नहीं लगता कि इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »