29 Mar 2024, 00:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तितली का कहर : आंध्र में एक और ओडिशा में सात लोगों की गई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 10:20AM | Updated Date: Oct 12 2018 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर गुरुवार को चक्रवाती तूफान तितली के टकराने के बाद आंध्र में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां तेज हवा में बडी संख्या में पेड़ उखड़े हैं। ओडिशा में अधिकारियों का कहना है कि तूफान की चपेट में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। जबकि समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक गंजम जिले में एक आठ साल का बच्चा डूब गया जबकि दो परिवारों के छह लोग लापता बताए गए हैं। 
 
तूफान तितली की वजह से आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तटवर्ती इलाकों में काफी पानी भर गया है। बारिश से जगन्नाथपुर गांव में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। लोग यहां सरकारी मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें चक्रवाती तूफान के दुष्प्रभावों से निपटने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात से उत्पन्न स्थिति के संबंध श्री चंद्रबाबू नायडू और नवीन पटनायक से बातचीत की। उन्हें केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।’
 
उन्होंने चक्रवात से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कल्याण की भी प्रार्थना की। चक्रवात की वजह से पूर्वी भारत में डेढ़ किलोमीटर से भी अधिक रफ्तार की हवाएं चलीं और भारी वर्षा हुई। आंध्र प्रदेश में आठ लोगों की जान चली गयी और ओडिशा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इन दोनों राज्यों में तूफान की वजह से पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए, मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »