29 Mar 2024, 00:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

163 धनकुबेरों के पास है 6 लाख 80 हजार करोड़ की संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 11:07AM | Updated Date: Oct 10 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली शहर के 163 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 6,78,400 करोड़ रुपए है। बार्कलेज हुरुन की भारतीय अमीरों की सूची में यह जानकारी है। इस सूची में एक हजार करोड़ रुपए या इससे अधिक की हैसियत वालों को जगह दी जाती है। इसमें देश भर के 831 लोग हैं। इनमें से 233 लोग मुंबई के हैं। दिल्ली के 163 और बेंगलूरू के 69 लोग इस बार इस सूची में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 3710 अरब रुपए के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दिल्ली एचसीएल के शिव नाडार 37,400 करोड़ रुपए की निजी हैसियत के साथ राजधानी के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनके बाद आयशर मोटर्स के विक्रम लालदूसरे और रोशनी नाडार तीसरे स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »