28 Mar 2024, 22:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र सरकार ने किया रबी फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 10:33AM | Updated Date: Oct 4 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने त्योहारी मौसम में किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का ऐलान कर दिया। सरकार के ताजा फैसले के मुताबिक, गेहूं की एमएसपी 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है। 
 
मौजूदा फसल वर्ष में समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला कृषि लागत एवं कीमत आयोग (सीएसीपी) के सुझाव पर लिया गया है। यह किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत लाभ दिए जाने के सरकार के वादे के भी अनुरूप है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने से किसानों को 62 हजार 635 करोड़ रुपए का फायदा होगा। 
 
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़कर 1840 रुपए प्रति क्विंटल हुआ
फसल वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़कर 1840 रुपए क्विंटल हो गया है। 2017-18 में क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,735 रुपए था। इसी तरह, सरसों की एमएसपी 4,200 रु. क्विंटल, चना की 4,620 रु. क्विंटल और मसूर 4,475 रु.प्रति क्विंटल हो गई है। 
 
सूरजमुखी में 845 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा
सरकार ने सूरजमुखी में 845 रु. क्विंटल, जौ में 30 रु. क्विंटल का इजाफा किया है। एमएसपी को कृषि सलाहकार निकाय सीएसीपी की सिफारिशों के अनुसार बढ़ाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »