20 Apr 2024, 17:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फेसबुक बताए- हैकिंग से कितने भारतीय यूजर्स पर पड़ा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 10:56AM | Updated Date: Oct 3 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक हैकिंग की हालिया घटना से भारतीय उपभोक्तओं पर पड़े असर के बारे में सोशल मीडिया कंपनी से विस्तृत जानकारी की मांग की है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि फेसबुक को मौखिक तौर पर हैकिंग से प्रभावित भारतीय लोगों की संख्या बताने के लिए कहा गया। आईटी मंत्रालय के सवाल पर फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी इसका आकलन कर रहे हैं और दो दिन में उत्तर देंगे। 
 
लग सकता है हजारों करोड़ का जुर्माना
यूजर्स को हुए इस नुकसान के लिए यूरोपियन यूनियन की तरफ से फेसबुक पर 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 11,900 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई जा सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में फेसबुक प्राइवेसी रेग्युलेटर को देखने वाली आयरलैंड डाटा प्रोटेक्शन ने एक्सेस टोकेन्स और डिजिटल कीज के जरिए 5 करोड़ फेसबुक यूजर की आईडी हैक होने पर विस्तार से जानकारी मांगी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »