29 Mar 2024, 13:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी को भारत छोड़कर जर्मनी भाग रहा NRI दुल्हा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 2:49PM | Updated Date: Oct 2 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शादी करने के बाद पत्नी को भारत में ही छोड़कर विदेश भागने की फिराम में था एनआरआई लेकिन ऐन मौके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। मसलन सोमवार को जर्मनी भागना चाह रहे एक एनआरआई गुरमीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने इसके लिए पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था और बता दिया था कि गुरमीत सिंह भारत छोडऩे की कोशिश कर रहा है। 
 
मिली जानकारी में बताया गया है कि उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया है, जिसके बाद उसे पटियाला पुलिस को सौंप दिया गया। गुरमीत का पासपोर्ट सोमवार को ही सस्पेंड किया गया था और भारत छोडऩे की उसकी आखिरी मिनट की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। अगर गुरमीत सिंह का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों को अलर्ट नहीं किया जाता तो समाना की रहने वाली प्रितपाल कौर भी उन हजारों महिलाओं में से एक होती जो अपने एनआरआई पतियों द्वारा छोड़े जाने के बाद आज भी इंसाफ का इंतजार करती। 
इस मामले में प्रितपाल कौर ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2011 में जर्मनी में एक शैफ गुरमीत सिंह से विवाह किया था। प्रितपाल ने कहा, लगभग एक महीने बाद, वह जर्मनी के लिए चला गए और फिर भारत आना बंद कर दिया। इस बीच मैं गर्भवती हो गई और 2012 में मैंने एक बेटे को जन्म दिया। फिर मुझे पता चला कि वह जर्मनी में पहले से ही एक श्वेत महिला से शादी कर चुका था और उस शादी से बच्चे थे। उन्होंने बताया कि मुझे मेरे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था और समझौते के नाम पर शारीरिक दुव्र्यवहार और भावनात्मक यातना दी गई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »