28 Mar 2024, 21:38:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुरक्षाबलों की सर्जिकल स्ट्राइक में कोई शर्म नहीं : निर्मला सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2018 12:24PM | Updated Date: Sep 30 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कुछ भी शर्मनाक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सैन्य शिविर में अपने सोये हुए सहयोगियों पर हमला करने वालों के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की है। 
 
रक्षा मंत्री ने  कहा कि वर्ष 2016 के दौरान की गयी सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ही महत्वपूर्ण थी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराते हुए कहा कि जब सेना के जवान सो रहे हो और कोई उन पर हमला कर दे तो बचाव के लिए जवाबी कार्रवाई करने में कुछ भी गलत नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ जारी है, लेकिन हम इन घुसपैठियों का लगातार खात्मा कर रहे हैं और हम इस कदम से सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ और उनके प्रशिक्षण शिविरों को रोकने में सफल होंगे।'
 
राफेल सौदे पर सफाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राफेल सौदे को लेकर संसद में पहले भी चार बार विस्तृत जानकारी दे चुकी है। सौदा उन्हीं नियमों के तहत किया गया है जो कि तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय में अपनाया जाता था। इसमें मौजूदा सरकार की किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »