16 Apr 2024, 10:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल बोले - मोदी उनके शासन का ही कमाल है कि तेल उबल रहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2018 11:55AM | Updated Date: Sep 30 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे तंज कसते हुए कहा है कि उनके शासन का ही कमाल है कि 'तेल उबल रहा है, रुपए की चाल बिगड़ रही है और राफेल विमान सौदे में घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल का दाम मुंबई में 90 रुपए प्रति लीटर पार हो गया है जबकि दिल्ली में यह 83 रुपए से ज्यादा की दर पर बिक रहा है। इसी तरह से मुंबई में डीजल लगभग 80 रुपए तथा दिल्ली में 75 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर तक पहुंच गया है।
 
गांधी ने ट्वीट किया, 'साहेब का कमाल देखो/राफेल का घोटाल देखो/ रुपए की टेढ़ी चाल देखो/ तेल में उछाल देखो।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई में पेट्रोल 90.75 तथा डीजल-79.23 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है जबकि दिल्ली में पेट्रोल 83.40 तथा डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »