19 Apr 2024, 23:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे के खिलाफ आज कैट का भारत बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:36AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। व्यापारियों के संगठन कैट ने वालमार्ट द्वारा घरेलू खुदरा कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण और खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एक बयान में कहा है, देश के सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे और कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी।  इस बंद में देशभर के सात करोड़ से अधिक छोटे कारोबारियों के हिस्सा लेने की संभावना है। 
 
व्यापारियों के संगठन ने दावा किया कि दिल्ली के कारोबारियों द्वारा ‘व्यापार बंद’ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी थोक और खुदरा बाजार बंद रहेंगे। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे और खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ जंतर-मंतर पर शुक्रवार धरना दिया जाएगा। 
 
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने कहा, 8.5 लाख केमिस्ट अपनी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के 6000 फार्मासिस्ट जंतर- मंतर पर दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वह स्वास्थ्य मंत्रालय तक मार्च करके विरोध जताएंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट मेडिकल और औषधी की दूकानें बंद रहेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »