28 Mar 2024, 16:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली कांग्रेस की पूर्व सांसद पर देशद्रोह का केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 6:09PM | Updated Date: Sep 26 2018 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजनीति में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कितना अधिक बढ़ चुका है इस बात से हर कोई वाकिफ है। आए दिन नेता अपने विपक्षियों पर वार करने के लिए ट्वीट करते रहते हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी बातें भी कही जाती हैं जिनपर बवाल भी मच जाता है। ऐसा की कुछ किया है कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने। दरअसल दिव्या ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट कर डाला और अब उनके खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एक वकील सैयद रिजवान अहमद ने दिव्या के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराया है। अपने बयान में अहमद ने कहा है कि ट्वीट अपमानजनक था। प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं। इसलिए यह राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी। हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।' लखनऊ के विवेकखंड इलाके में रहने वाले अहमद की तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »