28 Mar 2024, 18:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी का महाकुंभ: मोदी बोले- वोटबैंक की राजनीति ने समाज को किया बर्बाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 2:57PM | Updated Date: Sep 25 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्बोधित करने पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मानवा के कल्याण के लिए कार्य किया है। हमने दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष मनाया । हम कितने भाग्यशाली है या हमनें ना जाने कितने पुण्य किये होंगे कि हमे इस पार्टी (भाजपा) के माध्यम से मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।
 
मोदी ने कहा कि आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है, यहां पर कई वर्ष से 25 सितंबर से महाकुंभ का मनाया जाता है, मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं, उन्होंने कहा कि इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है।
 
देश के तीन महापुरुष को कब भुल नही सक्ता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय। ये तीनों महापुरुष ने राष्ट्र के हर नागरिक के कल्याण के लिए कार्य किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके ।
 
शाह ने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है, भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है ।देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी। 
 
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यूपीए की सरकार मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपए देती थी, लेकिन मोदी सरकार हमें 61 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।
 
सिंह ने कहा कि पहले यूपीए सरकार हमें रेलवे के लिए 600 करोड़ देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने हमें 3000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी बन रही हैं, स्वच्छता आज पूरे देश में आंदोलन बन गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अर्थक प्रयास से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए वरदान साबित हुए हैं।
 
भाजपा की ओर से इस आयोजन में 10 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है। इस आयोजन में भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल को अटल महाकुंभ परिसर नाम दिया गया हैं। राजधानी की हर प्रमुख सडक़ से लेकर आयोजन स्थल तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विशाल कटआउट से पटा पड़ा है। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए गए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »