17 Apr 2024, 02:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारी बारिश से उत्तर भारत में 11 लोगों की मौत, इन राज्यों में ‘रेड अलर्ट’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 9:44AM | Updated Date: Sep 25 2018 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
पंजाब में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सेना को तैयार रहने को कहा गया है और जिला प्रशासन को भी पर्याप्त मात्रा में नावें तैयार रखने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी के बाद सोमवार को भूकंप का हल्का झटका भी लगा। पंजाब व हरियाणा, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण फसलों को खासा नुकसान हुआ है।
 
भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाएं मंगलवार को बंद रहेंगी। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार को वर्षा जनित हादसों मे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और हरियाणा में 11लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »