26 Apr 2024, 01:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अवध विश्वविद्यालय में बनेगा बेगम अख्तर संग्रहालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 9:45AM | Updated Date: Sep 24 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 'मल्लिका-ए-गज़ल' बेगम अख्तर की स्मृति में उनके नाम पर एक संग्रहालय एवं अकादमी की स्थापना की जायेगी। पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला संग्रहालय एवं अकादमी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन स्थापित होगी और उसमें आठ सभागार होंगे। 
 
विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इसके लिए 10 हज़ार वर्ग फीट जमीन दी है और वह एक आरंभिक राशि भी देगा। उसके बाद शेष राशि चंदे एवं अनुदान से एकत्र की जायेगी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद में इस महान गायिका के नाम पर कुछ भी नहीं है।
 
कुछ साल पहले निगम की ओर से एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया था जो अब जर्जर हालत में है। इसलिए उनकी स्मृति को सुरक्षित करने के लिए हम लोग यह काम कर रहे हैं। यह संग्रहालय एवं अकादमी विश्वविद्यालय के अधीन होने के साथ एक स्वतंत्र इकाई होगी और एक संचालन समिति इसकी निगरानी करेगी। 
 
संग्रहालय का ऐसा होगा रूप
संग्रहालय में संगीत के सात सुर के नाम पर सात ब्लॉक बनेंगे और हर ब्लॉक में 250 सीटों का एक सभागार होगा। इसके अलावा एक मुख्य सभागार भी होगा। इस तरह कुल आठ सभागार होंगे जिनमे संगीत और कला के कार्यक्रम होंगे। यह संगीत कला अकादमी एशिया की सबसे बड़ी अकादमी होगी जिसमें युवा कलाकारों को प्रशिक्षित किया जायेगा और उन्हें पेशेवर कलाकार बनाया जायेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »