29 Mar 2024, 06:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 10:25AM | Updated Date: Sep 20 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जमीनी स्तर पर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही आंगनबाड़ी कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बढ़ोतरी से करीब 17 लाख आंगनबाड़ी और करीब 10.22 लाख आशा कार्यकर्ताओं को सीधे लाभ पहुंचेगा।

फैसले के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मौजूदा मानदेय तीन हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिमाह किया गया है जबकि दूसरी श्रेणी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (मिनी एडब्ल्यूसी) को 2250 की बजाय 3500 और आंगनबाड़ी सहायिका को 1500 की बजाय अब 2250 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »