मुम्बई। स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी रहीं, अन्ना राजम मल्होत्रा का अंधेरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका जन्म जुलाई 1927 में केरल के एनार्कुलम जिले में हुआ था और तब उनका नाम अन्ना राजम जॉर्ज था। मल्होत्रा 1951 में भारतीय सिविल सेवा में शामिल हुईं और मद्रास कैडर चुना। उनकी शादी आरएन मल्होत्रा से हुई थी जो 1985 से 1990 तक आरबीआई के गवर्नर रहे थे।