20 Apr 2024, 11:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘बढ़ सकती है मनमोहन सरकार के मंत्रियों की मुश्किलें’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 9:50AM | Updated Date: Sep 15 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विजय माल्या पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच-पड़ताल के दौरान सीबीआई ने माल्या से जुड़े तकरीबन एक लाख ई-मेल जब्त किए हैं, जो कि 2008 से 2013 के बीच भेजे गए थे। सीबीआई ने इसके अलावा मामले में एक नया एंगल भी निकाला है।
 
जांच एजेंसी, संयुक्त प्रगतिशील संगठन (यूपीए) के कार्यकाल में वित्त मंत्रालय से किंगफिशर को दी गई मदद के पहलू पर जांच कर रही है। वह इसके जरिए नई चार्जशीट दाखिल करना चाहती है। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तत्कालीन सरकार के मंत्रियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
 
एक अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने इसी क्रम में वित्त मंत्रालय से पूछताछ भी की थी, जबकि उसने मामले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी जुटाए हैं। सूत्रों की मानें तो फिलहाल इन फाइलों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »