19 Apr 2024, 08:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माल्या के भागने से पहले बताया था एसबीआई को- दवे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 9:37AM | Updated Date: Sep 15 2018 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विजय माल्या के देश छोड़कर भागने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने चौंकाने वाले खुलासा किया। उन्होंने कहा कि माल्या के भागने से पहले ही मैंने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया को सलाह दी थी कि माल्या को विदेश जाने से रोका जा सकता है। हालांकि उस समय एसबीआई ने कानूनी सलाह पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
 
खबर के मुताबिक  दवे ने कहा कि उन्होंने एसबीआई प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी से मिलकर उन्हें यह बताया था कि विजय माल्या भारत से भाग सकता है। दरअसल, दवे ने एसबीआई को माल्या का पासपोर्ट रद्द करने की सलाह दी थी। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके 4 दिन बाद माल्या ने देश छोड़ दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »