18 Apr 2024, 21:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला - 9 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 12:22PM | Updated Date: Sep 13 2018 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में बुधवार को एक कार दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए। हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के एक व्यस्त चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों कुचल दिया। एसयूवी का 54 वर्षीय चालक यांग जानयून ने पहले लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी और बाद में कार से बाहर निकल कर चाकू से लोगों पर हमले करने लगा। हेंगयांग प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है।
 
 सरकारी टीवी चैनलों में दुर्घटना स्थल पर कई शवों को पड़ा दिखाया गया है। आसपास मौजूद कुछ लोग इनको उठाने में लगे हुए थे। सरकार ने शुरू में तीन लोगों की मौत होने की बात कही थी लेकिन बुधवार देर रात आये बयान में नौ लोगों की मौत होने की बात कही गयी। सरकार के बयान और मीडिया रिपोर्ट में इस घटना का आतंकवाद से साथ संबंध होने की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »