20 Apr 2024, 06:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन-पाक से मुकाबले के लिए राफेल जरूरी : धनओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 10:02AM | Updated Date: Sep 13 2018 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल डील पर विपक्ष जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रही है, वहीं वायुसेना ने इस डील का समर्थन कर दिया है। वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने राफेल विमानों को जरूरी बताते हुए इसे देश की हवाई सीमाओं के लिए अहम बताया है। धनोआ ने चीन और पाकिस्तान का जिक्र कर राफेल को देश के लिए जरूरी बताया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि हमारी स्थिति अलग है। हमारे पड़ोसी परमाणु संपन्न हैं और वे अपने विमानों का आधुनिकीकरण में लगे हुए हैं। राफेल के जरिए हम मुश्किलों का सामना कर पाएंगे। बता दें कि वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने भी कुछ दिन पहले इस डील का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि इस डील की आलोचना करने वालों को इसके मानदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। 'भारतीय वायुसेना की संरचना, 2035' पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा, 'राफेल और एस-400 के जरिए सरकार वायुसेना को मजबूत बनाने का काम कर रही है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »