25 Apr 2024, 06:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से राजनीतिक वनवास झेल रही कांग्रेस अब भगवान श्री राम के 14 साल के 'वनवास' की शरण में आ गई है। गामी नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई 'श्री राम वनगमन पथ यात्रा' शुरु करने वाली है। ये यात्रा प्रदेश के उन सभी स्थानों से होकर गुजरेगी, जहां से होकर श्री राम वनवास के लिए गए थे।
 
पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जल्द ही श्री राम वनगमन पथ यात्रा शुरु करने वाली है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये उन सभी स्थानों पर जाएगी, जिनसे होकर श्री राम ने वनगमन किया था।
 
चतुर्वेदी ने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि यात्रा में कौन शामिल होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी के कई आला नेताओं की मौजूदगी इसमें सुनिश्चित होगी। कांग्रेस की ये यात्रा 21 सितंबर से नौ अक्टूबर तक संभावित है। इस दौरान यात्रा करीब 30 से भी ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से संभावित है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा कि ये यात्रा भारतीय जनता पार्टी को उनका 'भूला वादा' याद कराने के लिए निकाली जा रही है। भाजपा ने ऐसी यात्रा निकालने की घोषणा की थी, लेकिन वह पूरी नहीं की गई। ऐसे में कांग्रेस उन्हें उनकी भूली घोषणा याद दिलाने जा रही है। 
 
मध्यप्रदेश में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इसके मद्देनजर पिछले 15 सालों से प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राज्य में एक बार फिर वापसी को आतुर कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान जहां इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के विभिन्न नेता भी यात्राओं में जुटे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »