25 Apr 2024, 03:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज भारत बंद, यह है कांग्रेस की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 11:06AM | Updated Date: Sep 10 2018 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के मुताबिक इस बंद को सफल बनाने के लिए 21 राजनीतिक दलों का उसे समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस के मुताबिक यह बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा।
 
कांग्रेस का दावा है कि भारत बंद को समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एमएनएस और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।
 
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में जरूर हैं, लेकिन वह बंद के समर्थन में नहीं हैं। बंद से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमने बंद का समय इसी आधार पर तय किया है, जिससे आम लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 
 
यह है विपक्ष की मांग
विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार को तेल की कीमतों में कमी करनी चाहिए और इससे केंद्रीय उत्पाद शुल्क को घटाना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि वह बंद का आयोजन इसलिए कर रही है तांकि सरकार को पता चल सके कि लोगों में गुस्सा है।
 
जन-जीवन पर पड़ेगा असर
इस बंद का आम जन-जीवन पर भी असर पड़ सकता है। विपक्ष की पूरी कोशिश है कि बंद को पूरी तरह से सफल बनाया जाए। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस बंद के चलते कुछ राज्यों ने स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
 
इन्होंने नहीं किया समर्थन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने इस बंद का विरोध करने का निर्णय लिया है।  गोवा कांग्रेस ने भी बंद का विरोध करने का निर्णय लिया है ताकि गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहे लोगों को दिक्कत न हो। 
 
इन राज्यों में ज्यादा असर संभवमध्य प्रदेश 
मप्र कांग्रेस इकाई प्रदेश में बंद करवाएगी।  
बिहार : राजद ने बिहार में बंद का समर्थन किया है।  
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने बंद के लिए शिवसेना से समर्थन की अपील की है।
ओडिशा : ओडिशा सरकार ने सभी स्कूलों को 10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
कर्नाटक : कर्नाटक में  जेडी(एस) ने बंद का समर्थन किया है। 
केरल : कांग्रेस ने यहां बंद का आह्वान किया है। यहां मुस्लिम लीग का कहना है वह इस बंद का समर्थन नहीं करेगी।
तेलंगाना : तेलंगाना कांग्रेस ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए लोगों और पार्टी के कैडर से अपील की है। 
तमिलनाडु : डीएमके समेत तमिलनाडु में कई विपक्षी दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। वामपंथी दल भी समर्थन करेंगे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »