28 Mar 2024, 15:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी समेत 3 हजार लोगों को RSS का न्योता, भविष्य के भारत पर होगी चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2018 12:38PM | Updated Date: Sep 8 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आरएसएस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है। विज्ञान भवन में आगामी 17 से 19 सितंबर तक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत लोगों से संवाद करते नजर आएंगे। इसके लिए राजनीतिक, धार्मिक, अल्पसंख्यक संगठनों के लोगों और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स सहित लगभग 3000 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक संघ के लोगों का कहना है कि यह आमंत्रण पत्र सभी राजनीतिक पार्टियों को भेजे जा रहे हैं जिसमें क्षेत्रीय सियासी पार्टियां भी शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आमंत्रित लोगों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और क्षेत्रीय पार्टियों से ममता बनर्जी, मायवती, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू के नाम शामिल हैं। 

संघ ने हर दिन रोजाना 800 से 1000 लोगों के रोजाना पहुंचने के लिए तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार संघ ने उन मेहमानों की लिस्ट तैयार की है जिन्होंने बीते समय में भी आरएसएस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। संघ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का मकसद इस आयोजन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से परिचित कराना है।
 
इस कार्यक्रम का नाम 'भविष्य का भारत - संघ की दृष्टि' बताया जा रहा है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'हम आमंत्रित लोगों की पहचान का खुलासा नहीं करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होने जा रहे इस कार्यक्रम से कोई भी विवादों में नहीं आएगा।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »