19 Apr 2024, 11:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने महामना को भारत रत्न से किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 2:07PM | Updated Date: Mar 30 2015 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रख्यात शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत सोमवार को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मालवीय के परिजनों को भारत रत्न प्रदान करने के साथ ही भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कई लोगों को पद्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया।

 

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में पद्म और भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए आयोजित पारंपरिक समारोह में राष्ट्रपति ने मालवीय के परिजनों को भारत रत्न प्रदान किए जाने के अलावा दूसरे उच्चस्थ नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को नवाजा। इसके अलावा विख्यात वकील हरीश साल्वे तथा पत्रकार स्वप्न दासगुप्त एवं रजत शर्मा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
 
पिछले सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति ने उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। 90 वर्षीय वाजपेयी की उम्र संबंधी अस्वस्थता के चलते मुखर्जी ने प्रोटोकोल से हट कर पूर्व प्रधानमंत्री के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित निवास पर जाकर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। वाजपेयी और मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पिछले साल 24 दिसंबर को की गई थी।
 
 
 
इस समारोह में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली और मंत्रिमंडल के अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वालों में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, लेखक एवं गीतकार प्रसून जोशी, भौतिकविद डा रणदीप गुलेरिया, ‘चाचा चौधरी’ जैसे मशहूर कार्टून चरित्र के रचियता कार्टूनिस्ट प्राण (मरणोपरांत), बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, हाकी स्टार सरदारा सिंह और एवरेस्ट को फतह करने वाली अरूणिमा सिंह शामिल हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »