19 Apr 2024, 09:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सामने आई कैलाश मानसरोवर यात्रा से राहुल गांधी की पहली तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:16AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश और मानसरोवर यात्रा पर है। कल उन्होंनें कुछ तस्वीरें साझा की थी। जिसमें उन्होंने कैलाश तथा मानसरोवर के माहौल को निर्मल, निर्द्वंद, सुखद और सकूनभरा बताया है। लेकिन आज उन्होंने खुद की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टोपी, चश्मा, जींस और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है।
 
 इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को को हिमाच्छादित कैलास की तस्वीर भेजी थी और कहा था कि विशाल कैलास के साये में चलने से सकून मिलता है। उन्होंने ट्वीट किया था, इस विशाल पर्वत की छाया में चलना सुखद अनुभूति देता है। इसके साथ ही उन्होंने कैलाश पर्वत शिखर के उत्तरी मुख की तस्वीर भी पोस्ट की है जो डेरापुक शिविर से खींची गई थी।
 
बुधवार को भी पवित्र मानसरोवर झील की कुछ तस्वीरें भेजी थीं।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर है और उन्होंने पहली बार बुधवार को वहां की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था कि वहां का माहौल शांत और शीतल है तथा कहीं नफरत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »