24 Apr 2024, 08:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब कांग्रेस ने किया भारत बंद का ऐलान, मोदी सरकार को घेरेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 10:37AM | Updated Date: Sep 7 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एसटी-एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बाद अब कांग्रेस ने भी 10 सितंबर को भारत बंद बुलाने का आह्वान किया है। दरअसल कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिए इस बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस ’भारत बंद’ का समर्थन करने की अपील की है।
 
नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि आम जनता को कोई दिक्कत ना हो इसलिए 10 सितंबर को प्रस्तावित ’भारत बंद’ सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा। उन्होंने कहा, ’आज देश हर कोई मंहगाई से त्रस्त है जिसकी मार ने सबकी कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »