20 Apr 2024, 06:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने शेयर की कैलाश की तस्वीरें, बोले - पर्वत की छाया में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 2:43PM | Updated Date: Sep 6 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दो दिन से कैलाश और मानसरोवर की तस्वीरें साझा की हैं और कैलाश तथा मानसरोवर के माहौल को निर्मल, निर्द्वंद, सुखद और सकूनभरा बताया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को को हिमाच्छादित कैलास की तस्वीर भेजी है और कहा कि विशाल कैलाश के साए में चलने से सकून मिलता है।
 
उन्होंने ट्वीटर किया - इस विशाल पर्वत की छाया में चलना सुखद अनुभूति देता है। इसके साथ ही उन्होंने कैलास पर्वत शिखर के उत्तरी मुख की तस्वीर भी पोस्ट की है जो डेरापुक शिविर से खींची गई है। बुधवार को पवित्र मानसरोवर झील की कुछ तस्वीरें भेजी थीं। कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त से कैलास मानसरोवर यात्रा पर है और उन्होंने पहली बार कल वहां की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था कि वहां का माहौल शांत और शीतल है तथा कहीं नफरत नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »