29 Mar 2024, 20:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना ने सैनिकों के लिए बनाया एप ‘अरमान’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 10:26AM | Updated Date: Sep 6 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फौजी अब अपनी शिकायतों के साथ ही इनोवेटिव आइडिया भी सीधे आर्मी चीफ तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही वे आपस में एक दूसरे से जुड़े रहेंगे और विभिन्न मसलों पर सुझाव दे सकेंगे। आर्मी ने फौजियों के लिए एक मोबाइल एप बनाया है जिसका नाम अरमान रखा गया है।
 
अरमान एप के जरिए फौजी अपने अरमान सीधे आर्मी चीफ और दूसरे सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। अभी इस एप को आॅफिशियली लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन सेना के कुल 12 लाख लोगों में से करीब 1.8 लाख फौजी इसे इस्तेमाल करने लगे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »