25 Apr 2024, 06:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंक कर्ज नहीं चुकाया तो जब्त होगा पासपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 10:20AM | Updated Date: Sep 6 2018 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आपने बैंक का कर्ज नहीं चुकाया है और इस मामले में केस दर्ज हुआ है तो आपका पासपोर्ट जब्त हो सकता है। खबरों के मुताबिक इस महीने सरकार इसे कानूनी मंजूरी दे सकती है। अगर कर्जदार के विदेश भागने की आशंका हुई तो पासपोर्ट जब्त हो सकता है। इस प्रक्रिया के लिए गाइडलाइंस तैयार की गई है।
 
कर्ज डिफॉल्ट का केस दर्ज होने पर पासपोर्ट जब्त हो जाएगा। जो लोग जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाते हैं, ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए पासपोर्ट एक्ट के सेक्शन 10(3)(सी) में बदलाव होगा। सितंबर में इसे कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »